P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJabalpur News : तमिलनाडु से धमकी भरा मेल आते ही इंटेलीजेंस हुई...

Jabalpur News : तमिलनाडु से धमकी भरा मेल आते ही इंटेलीजेंस हुई एक्टिव… जबलपुर में सर्चिंग करता रहा डॉग स्क्वॉड

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, फिलिंग सेक्शन तक में छानबीन मॉकड्रिल

जबलपुर/मनीष तिवारी/खबर डिजिटल/ जबलपुर1000 पाउंडर और 125 एमएम एंटी टैंक जैसे विध्वंसक बम बनाने वाली खमरिया फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आयुध निर्माणी इटारसी से मिले इनपुट के बाद लोकल सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हुईं और कई घंटों तक निर्माणी में डेरा डाले रखा। एसपी भी फैक्ट्री के भीतर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड पूरे दिन सर्चिग में लगा रहा।

एक्टिव मोड पर इंटेलीजेंस
ओएफके को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के साथ ही आर्मी और डिफेंस की इंटेलीजेंस एक्टिव मोड पर आई। इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भारी भरकम बल के साथ तकरीबन 11 बजे निर्माणी के गेट पर पहुंच गए। निर्माणी के अफसरों से बातचीत की गई और इसके बाद सर्चिग का सिलसिला शुरू हुआ।मॉकड्रिल जानकारी के अनुसार ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी को तमिलनाडु से मेल किया गया था, जिसमें इटारसी के साथ जबलपुर फैक्ट्री सहित कुछ अन्य वीवीआईपी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

सुरक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत
अविनाश शंकर जॉइंट गम ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया अधिकारियों का कहना है सुरक्षा एजेंसी से जुड़े अधिकारी और पुलिस बल ने निर्माणी मैं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमण किया। फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत भी की गई। सब कुछ मॉकड्रिल की तरह रहा, जिसमें हर स्तर की तैयारियों की जांच को परखा गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट