P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल 15 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी...

Jhabua News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल 15 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर व सिलाई प्रशिक्षण का हो रहा आयोजन

विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रशिक्षण शिविर का किया अवलोकन,महिलाओं ने जताया आभार

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल के तहत झाबुआ जिले के राणापुर में शहरी एवं ग्रामीण जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 15 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई व्यवसायिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आत्मनिर्भर महिला सशक्त परिवार कार्यक्रम अंतर्गत विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के सहयोग से संचालित हो रहा है।

कार्यक्रम का अवलोकन करने क्षेत्रीय विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया स्वयं राणापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से संवाद किया, उनके कार्यों को देखा और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। विधायक ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने खुले दिल से सराहना की।

डॉ. भूरिया ने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।

प्रशिक्षण ले रही महिलाओं ने इस 15 दिवसीय शिविर को अत्यंत उपयोगी बताया तथा अपने 7 दिनों के प्रशिक्षण अनुभव साझा किए। महिलाओं ने आयोजक श्रीमती यशवी शाह एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक श्रीमती ज्योति दवे, श्रीमती सिमरन टेलर, दीपिका टेलर, श्रीमती वैशाली अग्रवाल सहित प्रशिक्षण से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं। साथ ही कांग्रेस पार्टी से कैलाश डामोर, सुरेश समीर, दिनेश गाहरी, विजय शाह, योगी ठेकेदार, ध्रुव राठौर, अमन पडियार, विष्णु पांचाल, अरबाज सिसगर सहित राणापुर एवं झाबुआ के युवा साथी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट