Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबिना अनुमति निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्यवाही तीन स्थलों पर...

बिना अनुमति निर्माण पर नगर निगम की सख्त कार्यवाही तीन स्थलों पर निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री जब्त पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही जारी

खबर digital News कटनी – निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर के स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों सहित बिना अनुमति निर्माण कार्यों के प्रकरणों पर सक्रियता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कटनी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत तीन अलग-अलग स्थलों में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित किया जाकर निगम प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।  निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा नगर निरीक्षण के दौरान बरगवा के दो स्थलों में किशन चंद तीर्थानी एवं सुमित अग्रवाल द्वारा बिना किसी अनुमति के अवैध निर्माण कार्य कराते पाए जानें पर मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रूकवाया गया। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में सिल्वर टाकीज मार्ग पर बिना अनुमति निर्माण कार्य की शिकायत प्राप्त होने पर स्थल निरीक्षण के दौरान मौके पर निर्माण कार्य होता पाए जाने पर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया गया।  अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों ही बिना अनुमति निर्माण कार्यों के प्रकरणों में निर्माण कार्य के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री को जब्त करते हुए विधिवत पंचनामा तैयार किया। संबंधित तीनों निर्माणकर्ताओं को नगर निगम अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान उपयंत्री संजय मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह सहित अतिक्रमण अमले की मौजूदगी रही।  नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों में अतिक्रमण तथा बिना स्वीकृति किए जाने वाले किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी इस प्रकार की जांच एवं कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट