P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी शहर में अवैध होर्डिंग्स का जाल, हादसे का इंतज़ार करता नगर...

कटनी शहर में अवैध होर्डिंग्स का जाल, हादसे का इंतज़ार करता नगर निगम

कटनी शहर में अवैध होर्डिंग्स का जाल, हादसे का इंतज़ार करता नगर निगम

कटनी – कटनी शहर इन दिनों अवैध होर्डिंग्स की चपेट में है। प्रमुख सड़कों, चौराहों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में नियमों को दरकिनार कर सैकड़ों की संख्या में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। ये न सिर्फ यातायात में बाधा बन रहे हैं, बल्कि कभी भी जानलेवा हादसे का कारण बन सकते हैं।

शहर के बस स्टैंड, स्टेशन मार्ग, मुख्य बाजार, स्कूल-कॉलेज और अस्पताल क्षेत्रों के आसपास भी बिना अनुमति लोहे के भारी-भरकम होर्डिंग्स लगे हुए हैं। कई होर्डिंग्स जर्जर अवस्था में हैं, जिनके गिरने का खतरा हर समय बना रहता है, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर आंख मूंदे बैठा है।

*नागरिकों में रोष

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि
“नगर निगम को कई बार अवैध होर्डिंग्स की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है?”

राजस्व को भी नुकसान

जानकारों के अनुसार अवैध होर्डिंग्स से नगर निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि नियमों के अनुसार अनुमति लेकर होर्डिंग लगाने वालों से शुल्क वसूला जाना चाहिए।

प्रशासन से सवाल
बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
क्या नगर निगम की मिलीभगत से अवैध होर्डिंग्स लगे हैं?
अगर कोई दुर्घटना होती है तो जिम्मेदारी किसकी होगी?
शहरवासियों ने मांग की है कि अवैध होर्डिंग्स को तत्काल हटाया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।
अब यह देखना अहम होगा कि नगर निगम प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब जागता है या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट