इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के श्री गौतम बुद्ध प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार रात्रि को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चाणक्य पूरी चौराहे पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मुहम्मद युनुस का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।
हिंदुओं की सुरक्षा की मांग
इस दौरान विरोध मार्च 24 दिसंबर 2025, बुधवार को रात्रि दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर चाणक्य पूरी चौराहे तक निकाला गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की।प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मुख्य रुप से ये हुए शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विजय कालखोर, शुभम पाण्डेय, हेमंत दांगी एवं तनय अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से भी मांग की है कि वह इस विषय में सख्त रुख अपनाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए।


