Gold/Silver Price Today : नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ साल 2025 के आखिरी में सोने-चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जबकि यह साल का आखिरी माह है। इसमें सोना-चांदी के बढ़े दामों ने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। नए साल से पहले सोना रिकॉर्ड तोड़ रहा है। क्योंकि 25 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने के भाव 1,40,065 रुपये पर है। इसी तरह चांदी का भाव 10,000 रुपये बढ़कर 2,33,000 रुपये प्रति किलो हो गया।
सोना-चांदी का प्रति कैरेट और किलो में जाने ताजा भाव
गुरुवार को भारत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव कितना है?
गुरुवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,38,930 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल 1,38,550 रुपये प्रति ग्राम था। जो 380 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी को दिखा रहा है।
गुरुवार को भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव
गुरुवार को भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 350 रुपये प्रति ग्राम की तेजी के साथ 1,27,350 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल 1,27,000 रुपये प्रति ग्राम था।
गुरुवार को 18 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव
गुरुवार को आज भारत में 18 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,04,200 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल 1,03,910 रुपये प्रति ग्राम था जो 290 रुपये प्रति ग्राम की तेजी को दर्शाता है।
गुरुवार को भारत में 10 ग्राम और 1 किलो चांदी का भाव
गुरुवार को भारत में आज 10 ग्राम चांदी का भाव 23,300 रुपये है। वहीं, 1 किलो चांदी का भाव 2,33,000 रुपये है।


