P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री मोहन यादव आज का कार्यक्रम: देखें दिनभर का शेड्यूल

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज का कार्यक्रम: देखें दिनभर का शेड्यूल

CM Mohan Yadav Today Program

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 26 दिसंबर को राजधानी भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव का दिनभर का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:30 बजे हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारे पहुंचेंगे, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रदेश की शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना करेंगे तथा सामाजिक एकता का संदेश देंगे।

इसके बाद सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां पार्टी के स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
दोपहर 1:40 बजे मुख्यमंत्री समत्व भवन पहुंचेंगे, जहां कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में विभाग की योजनाओं, ग्रामीण रोजगार, स्वरोजगार और कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देने से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश देंगे।

शाम 6 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे मिंटो हॉल में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित ‘प्राइड ऑफ मध्यप्रदेश–2025’ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न उपलब्धियों, नवाचारों और विशिष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इसके पश्चात CM मोहन यादव सायं 7 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे। रात्रि 9 बजे मुख्यमंत्री भेल दशहरा मैदान, गोविंदपुरा पहुंचेंगे, जहां आयोजित भोजपाल महोत्सव मेले का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्थानीय कला और हस्तशिल्प को देखेंगे तथा आमजन से संवाद करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट