जबलपुर/मनीष तिवारी/खबर डिजिटल/ जबलपुर के मालवीय चौक में समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के प्रदेश सचिव एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और निर्मम हत्याओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज की प्रतियों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं पर चुप्पी साथ कर बैठी है, और दोहरा चरित्र अपना रही है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है, हमारी मांग है कि केंद्र सरकार एक्शन ले और बांग्लादेश से सभी व्यापार बंद करे।
सपा कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी
सपा कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का ध्वज जलाने के साथ जमकर नारेबाजी की, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार का घोर विरोध करती है, और आने वक्त में केंद्र सरकार अगर सख्त कार्रवाई करती है, तो साथ खड़ी रहेगी।


