P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBhopal News: भोपाल एयरपोर्ट एक बार फिर देश में अव्वल… खजुराहो ने...

Bhopal News: भोपाल एयरपोर्ट एक बार फिर देश में अव्वल… खजुराहो ने भी हासिल किया पहला स्थान

विमानन सेवा में मध्यप्रदेश को सफलता

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट एक बार फिर देशभर में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय विमानन प्राधिकरण (AAI) द्वारा कराए गए सर्वे में भोपाल और खजुराहो एयरपोर्ट को देश के 58 एयरपोर्ट्स में सुविधाओं के आधार पर नंबर-1 रेटिंग मिली है।

ताजा मानकों के आधार पर किया सर्वे

यह मूल्यांकन स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर किया गया। सर्वे दो राउंड में आयोजित हुआ, जिसमें राजा भोज एयरपोर्ट ने दोनों ही राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान बरकरार रखा।

भोपाल, खजुराहो एयरपोर्ट को सफलता

एयरपोर्ट पर साफ-सफाई, यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा मानकों का पालन और समग्र प्रबंधन को लेकर भोपाल एयरपोर्ट को लगातार बेहतर अंक मिले। वहीं, खजुराहो एयरपोर्ट ने भी अपनी बेहतर व्यवस्थाओं के चलते देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय

इस उपलब्धि को मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन और कर्मचारियों की मेहनत का ही परिणाम है कि भोपाल और खजुराहो एयरपोर्ट देश के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में शामिल हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट