P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशTikamgarh News: 69वीं राष्ट्रीय शालेय (14 वर्ष) बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में...

Tikamgarh News: 69वीं राष्ट्रीय शालेय (14 वर्ष) बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश का कब्जा

झारखंड ने किया उम्दा प्रदर्शन

टीकमगढ़/सुबोध पाठक/खबर डिजिटल/ टीकमगढ़ जिले में 69वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्ष बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन ढोंगा ग्राउंड पर तीसरे नंबर के लिए हार्ड लाइन मैच एव फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें खिलाड़ियों उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया गया।

तीसरे स्थान के लिए मुकाबला
तीसरे पायदान के लिए सर्व प्रथम झारखंड एवं मणिपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें झारखंड ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ गोल करते हुए यह मुकाबला 14 – 1 से जीत लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्तरप्रदेश और पंजाब के बीच हुआ जिसमें शुरुआत से ही उत्तरप्रदेश आक्रामक रूप से खेली और लगाता पंजाब पर दबाव बनाए रही ।सर्व प्रथम उत्तरप्रदेश के 17 नंबर जर्सी पहने खिलाड़ी दानिश ने सेकेंड क्वाटर में खेल के 29वे सेकेंड में फील्ड गोल किया । इस गोल के जवाब में पंजाब के खिलाड़ी9 नंबर जर्सी पहने मनजोत ने खेल के 30वे मिनिट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद पूरा मैच काटे का रहा और खेल के अंतिम क्वाटर में उत्तरप्रदेश के 17 नंबर दानिस ने दूसरा गोल कर टीम को 2 – 1 से जीत दिलाई।

सुबोध ने किए जबरदस्त 6 गोल
हार्ड लाइन मैच में झारखंड की ओर से सुबोध ने जबरदस्त 6 गोल किए,जबकि एंजिल, सुखबंद और अक्षय ने 2 – 2 गोल किए और साहिल , जयसन ने एक एक गोल अपनी टीम के लिए किया वही मणिपुर ओर से अबू सानू ने केवल एक गोल ही किया। प्रतियोगियों में आज के मैच का जनसमुदाय और स्कूली बच्चों ने जमकर आनंद लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट