इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर शहर के पश्चिम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 72 स्थित महावर नगर इलाके में स्थित कई वर्षों पुराना जर्जर पेड़ अब राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया था। समय के साथ कमजोर हो चुका यह पेड़ किसी भी समय गिर सकता था, इस समस्या के बारे में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के दौरे के दौरान बताया गया था, जिसके बाद उन्होंने जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था।
स्थानीय रहवासियों ने दिया धन्यवाद
स्थानीय रहवासियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को धन्यवाद दिया है, क्योंकि अब पुराने जर्जर पेड़ को छंटाई कर दी गई है, उसे इस स्थिति में कर दिया गया है कि उससे किसी को नुकसान नहीं होगा। पेड़ की लंबाई को काफी कम कर दिया गया है, ताकि वो फिर से पनपने की संभावना को भी कायम रखे।
खबर डिजिटल ने प्रकाशित की थी खबर
पूर्व में खबर डिजिटल ने जर्जर पेड़ की खतरनाक स्थिति के बारे में खबर प्रकाशित की गई थी। जिसमें बताया गया था कि रहवासियों ने संबंधित विभाग में शिकायत की थी। वहीं महज 24 घंटे के भीतर महापौर के आदेश का पालन करते हुए, अधिकारियों ने समस्या का निराकरण किया।
महापौर ने दिया था तत्काल निराकरण का आदेश
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने दौरे के दौरान जर्जर पेड़ की शिकायत का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद अधिकारियों ने भी दौरा करने के बाद समस्या को हल करने की बात कही थी। वहीं अब लोगों की समस्या हल हो चुकी है।


