बड़वानी/संदीप कुशवाह/खबर डिजिटल/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने शनिवार जिला चिकित्सालय बड़वानी का निरीक्षण मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुविधा के लिए निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश
निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित प्रमुख दिशा-निर्देश दिये।
1.अस्पताल परिसर को मरीजों और उनके परिजनों के लिए और अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाया जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
2.अस्पताल में चल रहे रंगाई-पुताई, फ्लोर मेंटेनेंस (फर्श सुधार) और वॉटरप्रूफिंग के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए।
3.अस्पताल की बाहरी दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से शासन की प्रमुख जन-कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं को प्रदर्शित किया जाए(जैसे सिकल सेल एनीमिया, आयुष्मान भारत, मातृ वंदना और टीबी उन्मूलन) की जानकारी दी जाए। ताकि आने वाले ग्रामीण एवं शहरी नागरिक जागरूक हो सकें।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


