P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News: नदी-नालों से हो रहा अवैध खनन… ग्राम पंचायत की भूमिका...

Seoni News: नदी-नालों से हो रहा अवैध खनन… ग्राम पंचायत की भूमिका संदिग्ध

राजस्व अमला बना दर्शक

घंसौर (सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के घंसौर तहसील में ग्राम पंचायत के द्वारा नदी नालों में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। बताया जाता है कि नदी नालों से निकलने वाली रेत,15 करोड़ की लागत से बन रहे स्टाफ डैम में पहुंचाई जा रही है, जोकि पूरी तरह से राजस्व के नुकसान का मामला बनता है।

ग्राम पंचायत ने नहीं ली अनुमति
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि ग्राम पंचायतों के द्वारा राजस्व विभाग से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है, नदी और रेत से खनन करना अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल शिकायत की गई है, जिस पर जांच की जाएगी। शासन और नदी नाले पर्यावरण को ग्राम पंचायत के पदाधिकारी नुकसान पहुंचा रहे हैं अब देखने वाली बात होगी कि क्या कार्रवाई की जाती है।

पहले भी की गई थी शिकायत
मामले में पहले भी जानकारी दी गई थी, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला, कुछ दिनों के बाद एक बार फिर अवैध तरीके से उत्खनन शुरु कर दिया गया, जोकि राजस्व की चोरी को उजागर करता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट