P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश'बहनें शराब पीती हैं' वाला बयान देने वाले पटवारी ने फिर कराई...

‘बहनें शराब पीती हैं’ वाला बयान देने वाले पटवारी ने फिर कराई किरकिरी, मिला ये करारा जवाब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरने के चक्कर में कांग्रेस ने फिर मुंह की खाई

भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश कांग्रेस जितनी बार भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश करती है, उतनी ही बार मुंह की खाती है। इस बार फिर कांग्रेस ने सोचा तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरने का था, लेकिन खुद अपने ही जाल में उलझ गई। दरअसल, ‘बहनों के शराब पीने’ के बयान पर चौतरफा आलोचना झेल चुके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर अपनी किरकिरी कराई है। पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आधा-अधूरा वीडियो वायरल किया और अब खुद ही उसमें उलझ गए हैं। इस बात पर भारतीय जनता पार्टी ने पटवारी से माफी मांगने को कहा है। भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूरा वीडियो जारी कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की पोल खोल दी। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी मेट्रोपॉलिटन पर मंच से बयान देकर कई चीजें स्पष्ट कर दी हैं।

गौरतलब है कि, मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अधूरी पोस्ट पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है कि आखिर जीतू पटवारी को इससे परेशानी क्या है। भाजपा ने कहा है कि सस्ती लोकप्रियता के लिए आधा-अधूरा वीडियो क्लिप फैलाना कांग्रेस की हताश राजनीति को दिखाता है। मध्यप्रदेश के विकास और मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के निर्माण से कांग्रेस को तकलीफ क्यों? तथ्यहीन भ्रम फैलाना जनता के प्रति अक्षम्य है। कांग्रेस और उसके अध्यक्ष जनता से तुरंत माफी मांगें।

सारा झगड़ा ही खत्म कर देंगे
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भरे मंच से कहा कि हमने परिसीमन आयोग बनाया है। हम परिसीमन का झगड़ा ही खत्म करा देंगे। हम इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी ही आपके पास ले आए हैं। अब कोई दूरी नहीं होगी। अब वह समय बदल गया, जब जिला-संभाग हुआ करते थे, अब तो मेट्रोपॉलिटन सिटी का जमाना आ गया है। अब सराफे के बजार में दुकान ले लो, और सोने-चांदी बेचने वाले के पास कपड़ा भी बेचोगे तो दुकान अच्छी चलेगी। नीमच-मंदसौर-जावरा पूरा क्षेत्र मेट्रोपॉलिटन का आनंद उठाएगा।

क्या कहा था पटवारी ने
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट किया था, ‘जावरा से इंदौर की दूरी 185 किलोमीटर है और उज्जैन की दूरी 102 किलोमीटर है, लेकिन मोहन यादव जी अपने जादू से इसे सिर्फ 20 किलोमीटर कर देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जी कृपया बताइए, सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को 90 प्रतिशत तक कम करने वाली यह कौन सी टेक्नोलॉजी है। इस पर तो ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड जैसे संस्थानों को भी शोध करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट