P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशस्टे मिलने से आदिवासी परिवारों को राहत, न्याय की जीत: जीतू पटवारी

स्टे मिलने से आदिवासी परिवारों को राहत, न्याय की जीत: जीतू पटवारी

जीतू पटवारी को मिली जीत...

भोपाल/ खबर डिजिटल/ jitu patwari news सोमवार को भोपाल में पीड़ित आदिवासी परिवार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पहुंचे। इस दौरान जैसे ही उनके आवास पर स्टे (रोक आदेश) लगने की सूचना मिली, पीड़ित परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त हो गई। स्टे मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर जीतू पटवारी ने कहा कि यह मामला केवल मकानों का नहीं, बल्कि गरीब आदिवासी परिवारों की जीवन भर की पूंजी, आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा और उनके अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की होती है, गरीबों की होती है। यदि गरीब जनता ही सरकार में पीड़ित होकर खून के आँसू रोने लगे, तो ऐसी सरकार लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है।

Guna News: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई… एसपी अंकित सोनी के नेतृत्व में पुलिस का सख्त एक्शन – Khabar Digital

पटवारी ने बताया कि आदिवासी बस्ती की महिलाएं पिछले 60–70 वर्षों से इसी झुग्गी बस्ती में रह रही हैं। तंग गलियों में कर्ज लेकर उन्होंने जैसे-तैसे अपने छोटे-छोटे घर बनाए, लेकिन प्रशासन ने मानस भवन के नाम पर इन घरों को तोड़ने का नोटिस दे दिया। यह अन्यायपूर्ण और असंवेदनशील कदम है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर गांधी जी के नाम से चलने वाली संस्था है और दूसरी ओर मानस भवन—बीच में दशकों से बसी आदिवासी बस्ती। गांधी जी के जो अनुयाई है वह उनके घरों को नहीं तोड़ना चाहते लेकिन मानस भवन से जगा देना है इस वजह से गरीबों के घर तोड़ना की न्याय संगत नहीं है हर संस्था में भारतीय जनता पार्टी और संघ के लोग बैठे हैं जो गरीब का विरोध करते है

पटवारी ने कहा कि सरकार लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की बात करती है, लेकिन महंगाई चरम पर है और जब बेटियों के परीक्षा के दिन आते हैं, तब उनके घर तोड़े जाते हैं। ऐसी सरकार हमने पहले कभी नहीं देखी।

‘बहनें शराब पीती हैं’ वाला बयान देने वाले पटवारी ने फिर कराई किरकिरी, मिला ये करारा जवाब – Khabar Digital

उन्होंने कहा कि आज जिन परिवारों की आँखों में खुशी है, जिन चेहरों पर अपने घर बचने का सुकून दिख रहा है, उसका पूरा श्रेय माननीय न्यायालय को जाता है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा एवं नगर निगम भोपाल में नेता प्रतिपक्ष सविस्ता ज़की का आभार व्यक्त किया, जो पिछले दो वर्षों से लगातार इस लड़ाई को लड़ रहे हैं।

जीतू पटवारी ने मीडिया का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ने इस संघर्ष में आदिवासी परिवारों का साथ दिया और सच्चाई को मजबूती से सामने रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों, आदिवासियों और वंचितों की लड़ाई लड़ती रहेगी और किसी भी कीमत पर उन्हें उजड़ने नहीं दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट