P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना में तेज रफ्तार ट्रक ने 22 वर्षीय छात्र को कुचला, कोचिंग...

मुरैना में तेज रफ्तार ट्रक ने 22 वर्षीय छात्र को कुचला, कोचिंग जाते समय दर्दनाक मौत

बानमोर के सिंधिया मार्केट के पास हुआ हादसा, राम मंदिर रोड पर ट्रक की चपेट में आया छात्र

मुरैना/ खबर डिजिटल/ मुरैना/ खबर डिजिटल/ मुरैना के बानमोर में बुधवार की सुबह कोचिंग के लिए जा रहे एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक करीब 22 वर्षीय छात्र करीब 7 बजे अपने घर से कोचिंग जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक चालन ने छात्र को कुचल दिया। यह हादसा सिंधिया मार्केट के सामने, राम मंदिर के सामने वाली सड़क पर हुआ। हादसे के बाद छात्र की अब तक छात्र के सही पहचान नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही बानमोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूराबाद भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

सरकारी भवन निर्माण में मजदूरों से अन्याय: ठंड में दिनभर इंतज़ार, फिर भी नहीं मिली मेहनत की कमाई – Khabar Digital

कोहरे में नहीं दिखाई दे रही सड़क

मुरैना के बानमोर में हुई घटना के बाद आस पास के लोग इक्ट्ठा हो गए। दुर्घटना के बारे में राहगीरों का कहना है कि एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कुचल दिया। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे यह गंभीर दुर्घटना घटित हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ट्रक की पहचान के लिए सीसीटीवी भी देख रही है।

Gold Silver Rate Today 31 Dec 2025: नए साल से पहले आभूषण हुए सस्ते, चांदी में 17 हजार की बड़ी गिरावट – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट