P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझोलाछाप डॉक्टर के उपचार से महिला की मौत… इंजेक्शन लगाने के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से महिला की मौत… इंजेक्शन लगाने के बाद हुई मौत

पुलिस कर रही जांच

शिवपुरी/अनुज बालोठिया/खबर डिजिटल/ शिवपुरी जिले के पोहरी में झोलाछाप के क्लीनिक पर उपचार कराने गई महिला की इंजेक्शन लगाने पर उल्टी के बाद मौत हो गई। पीड़ित पति ने झोलाछाप पर गलत उपचार करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कुछ देर में ही बिगड़ी हालत
पोहरी के मचा देवरी निवासी सीमा जाटव उम्र (28) अपने पति बंटी व बेटी के साथ उपचार कराने पोहरी में एक झोलाछाप के चांदसी नाम से संचालित क्लीनिक पर पहुंची। सीमा व उसकी बेटी दोनों बीमार थीं, तो पहले झोलाछाप ने सीमा को इंजेक्शन लगाया, और इसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद सीमा ने उल्टी की और फिर वह बेहोश हो गई।

सीमा को तुरंत ले गए जिला अस्पताल
सीमा को तुरंत उसका पति व झोलाछाप पहले पोहरी फिर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां महिला की मौत हो गई, पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट