राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/यौम-ए-विलादत-ए-मौला अली के अवसर पर लश्कर-ए-हैदरी कमेटी की ओर से मुस्लिम पंच केबिनेट की सरपरस्ती में जुलूस-ए-हैदरी निकाला गया। जुलूस का उद्देश्य समाज में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना रहा।
जुलूस में “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” और “आधी रोटी खाओ, बच्चों को पढ़ाओ” जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ लोगों को शिक्षा और इंसानियत की राह पर चलने का संदेश दिया गया। जुलूस के दौरान युवाओं ने नात व मनकबत पढ़ीं, वहीं बच्चे हाथों में अलम व चादर के साथ संदेश लिखी तख्तियां लेकर चलते नजर आए।
नारा-ए-हैदरी के गगनभेदी नारों से सर्द रात में भी माहौल जोश और अकीदत से भर गया। जुलूस झाबुआ नाका स्थित कॉलोनी से शुरू होकर एम.जी. रोड होते हुए बस स्टैंड स्थित हजरत गैबन शाह वली की दरगाह पहुँचा, जहाँ चादर पेश की गई, सलातो-सलाम पढ़ा गया और देश में अमन-ओ-अमान के लिए दुआ की गई।
इसके पश्चात बस स्टैंड पर हजरत मोती शाह वली तथा सुभाष मार्ग पर स्थित हजरत इलाही बख्श बाबा की दरगाह पर भी चादर पेश की


