P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकलेक्टर श्री तिवारी ने गणतंत्र दिवस पर "भारत पर्व" के आयोजन हेतु...

कलेक्टर श्री तिवारी ने गणतंत्र दिवस पर “भारत पर्व” के आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे कार्य दायित्व नगर निगम ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम

कलेक्टर श्री तिवारी ने गणतंत्र दिवस पर “भारत पर्व” के आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे कार्य दायित्व
नगर निगम ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम
कटनी – प्रतिवर्ष की भांति आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम भवन कटनी में सायं 4 बजे से लोकतंत्र के लोक उत्सव “भारत पर्व” का आयोजन किया जाएगा।
“भारत पर्व” के आयोजन एवं स्थानीय व्यवस्थाओं हेतु कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे हैं।
जारी आदेश के अनुसार लोकतंत्र के लोक उत्सव “भारत पर्व” के सफल आयोजन व सम्पूर्ण व्यवस्थाओं हेतु नगर निगम उपायुक्‍त श्री शैलेष कुमार गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन पर कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, लाइट, माइक, टेंट, बैठक व्यवस्था, स्वल्पाहार, पानी और अन्य सभी सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी होगी।
जबकि एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार कटनी शहर श्री आशीष अग्रवाल और राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक को जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/लोकतंत्र सेनानियों और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रण पत्र वितरण करने तथा मंचासीन अतिथियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है।
इसी प्रकार डाइट व्याख्याता श्री राजेंद्र असाटी, दिगम्बर हायर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन और आनंदम विभाग से श्री अनिल कांबले मंच संचालन करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा अपर कलेक्टर से अनुमोदित कराएंगे।
वहीं डिप्टी कलेक्टर ज्योति लिल्हारे, शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती चित्रा प्रभात, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक परियोजना अधिकारी सुश्री वनश्री कुर्वेती और शासकीय तिलक महाविद्यालय की प्राध्यापक श्रीमती माधुरी गर्ग को स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन कर अनुमोदन के बाद प्रस्तुति कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र पटेल, एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी और तहसीलदार कटनी नगर श्री आशीष अग्रवाल को जिले के बाहर से आने वाले कलाकारों के लिए समन्वय, रुकने, भोजन और वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी।
इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक कटनी एवं यातायात प्रभारी कटनी को कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था तथा आम जनता के लिए बस स्टैंड में पृथक पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी और जिला श्रम अधिकारी श्री के.वी. मिश्रा स्मृति चिह्न/मोमेंटो की व्यवस्था और वितरण सुनिश्चित करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट