P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकलेक्टर शीतला पटले अलर्ट… कामधेनु गौशाला का निरीक्षण करने के बाद बोलीं-...

कलेक्टर शीतला पटले अलर्ट… कामधेनु गौशाला का निरीक्षण करने के बाद बोलीं- गुड

कामधेनु गौशाला केवलारी सर्वाधिक सुव्यवस्थित गौशाला

केवलारी(सिवनी)/संतोष बंदेवार/खबर डिजिटल/ सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बगलई-कोहका स्थित कामधेनु गौशाला का शुक्रवार 2 जनवरी को जिला कलेक्टरशीतला पटले द्वारा औपचारिक एवं सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक स्तर का समस्त प्रशासनिक अमला उनके साथ उपस्थित रहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गौशाला की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, गौवंश की देखभाल, चारा प्रबंधन, दूध एवं खाद उत्पादन जैसी गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया।

कलेक्टर ने की गौशाला की तारीफ
गौशाला की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर कलेक्टर महोदया ने कामधेनु गौशाला बगलई को जिले की सबसे व्यवस्थित एवं अनुकरणीय गौशालाओं में से एक बताया। गौशाला समिति द्वारा कलेक्टर का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। समिति के वरिष्ठजनों की ओर से गौशाला अध्यक्ष राजेश सिंह बघेल, संरक्षक एवं सचिव जैन जी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात गौशाला सचिव सुरेंद्र साहू जी द्वारा सद्विचारों से युक्त टेबल कैलेंडर एवं गौशाला के कार्यों को दर्शाने वाला मुद्रित थैला स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।

गौशाला के अध्यक्ष ने दी जानकारी
निरीक्षण के क्रम में अध्यक्ष राजेश सिंह बघेल द्वारा गौशाला की समस्त गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें गोवंश की संख्या, बीमार एवं निराश्रित गौवंश की सेवा, भूसा एवं चारा व्यवस्था, ग्रामीण जनों का सहयोग, दानदाताओं को जोड़ने के प्रयास तथा गौशाला की स्वावलंबन दिशा में किए जा रहे कार्य सम्मिलित रहे। कलेक्टर ने गौसेवकों के समर्पण एवं सेवा भावना की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए स्वयं अपने हाथों से गौमाता को हरी घास खिलाई। साथ ही गोबर के सदुपयोग हेतु गौ-काष्ठ (गोबर से लकड़ी) निर्माण की मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया, जिससे गौशाला की आय एवं पर्यावरण संरक्षण दोनों को बल मिलेगा। उन्होंने गौशाला को भविष्य में सभी संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान ये रहे मौजूद
इस गरिमामयी अवसर पर एसडीएम केवलारी महेश अग्रवाल, तहसीलदार मेश्राम, ब्लॉक वेटनरी ऑफिसर कु. नीता मैडम, नगर परिषद निरीक्षक धीरेंद्र पुषाम, इंजीनियर मयंक बघेल, एमपीईबी से जेई नीलेश तिवारी, सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौशाला समिति से संरक्षक (पप्पू) जैन, सचिव सुरेंद्र कुमार (छोटू) साहू, पार्षदगण राममिलन कुर्वेति, पुरुषोत्तम बघेल, स्वराज बघेल, साधना दारा सिंह जंघेला, भामाशाह दुर्गाप्रसाद साहू, उत्कर्ष साहू, जैन समाज से कृष्ण कुमार (भीकू भैया) जैन, गायत्री परिवार के तहसील समन्वयक विनोद बर्मन, कार्यालय प्रभारी श्रीकांत साहू, गजेंद्र पटले, तीरथ यादव, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समस्त गौशाला कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में गौशाला समिति एवं समस्त ग्रामीणजनों द्वारा कलेक्टर से पुनः गौशाला पधारने का आग्रह किया गया। यह निरीक्षण न केवल गौशाला के लिए उत्साहवर्धक रहा, बल्कि गौसेवा एवं आत्मनिर्भर गौशाला की दिशा में एक प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट