भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जारी कार्यक्रम के अनुसार आज 5 जनवरी 2026 को सीएम मोहन दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:30 बजे भोपाल से जयपुर के लिए रवाना होंगे। यहां सुबह 11.25 बजे जयपुर में टी.आई.ई. ग्लोबल समिट में शामिल होंगे। दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जयपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर, देखें आज दिनभर के कार्यक्रम
5 जनवरी 2026 को सीएम मोहन दिल्ली दौर पर रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें


