P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसीधी चैलेंज कप में टली बड़ी दुर्घटना… खेल मैदान में बीच खड़े...

सीधी चैलेंज कप में टली बड़ी दुर्घटना… खेल मैदान में बीच खड़े हाईमास्ट के पोल

प्रशासनिक लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

सीधी/बृजेश पाण्डेय/खबर डिजिटल/अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप के उद्घाटन मैच के दौरान आज एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यह मैच टाटा ग्रुप सीधी इलेवन एवं अपना फिलिंग स्टेशन सीधी मुम्बई के मध्य छत्रसाल स्टेडियम, सीधी में खेला जा रहा था। मैच के दौरान फील्डिंग कर रहे सीधी इलेवन के खिलाड़ी एक खतरनाक स्थिति का सामना करते-करते बाल-बाल बच गए, जिससे मैदान में मौजूद खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजन समिति में हड़कंप मच गया।

किसी तरह की घट सकती है दुर्घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्रसाल स्टेडियम के खेल मैदान में वर्षों से अनुपयोगी और जर्जर स्थिति में खड़े हाईमास्ट पोल एवं बिजली पोल अब भी मौजूद हैं। इस पोल की स्थिति ऐसी है कि खेल के दौरान किसी भी समय गंभीर दुर्घटना घट सकती है। उद्घाटन मैच के दौरान जब खिलाड़ी फील्डिंग कर रहे थे, उसी दौरान गेंद के पीछे भागते समय खिलाड़ी इस पोल के बेहद करीब पहुंच गया, जिससे जानलेवा हादसा होने की आशंका बन गई थी। गनीमत रही कि समय रहते खिलाड़ी संभल गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन पर लगा गंभीर आरोप
इस पूरे मामले को लेकर सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट्स टूर्नामेंट समिति ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। समिति के सचिव गुरुदत्त भट्ट ने बताया कि संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए आयोजन से पूर्व ही जिला प्रशासन को पत्र लिखकर खेल मैदान में लगे अनुपयोगी हाईमास्ट पोल एवं बिजली पोल हटाने की मांग की गई थी। पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि ये पोल खिलाड़ियों की जान के लिए खतरा बन सकते हैं। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़
आयोजन समिति का कहना है कि छत्रसाल स्टेडियम जैसे प्रमुख खेल मैदान में इस प्रकार की अव्यवस्थाएं न केवल खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हैं, बल्कि खेल भावना के भी विपरीत हैं। समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही पोल नहीं हटाए गए और कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

खेल प्रेमियों में नाराजगी
मैच के दौरान हुई इस घटना के बाद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भी नाराजगी देखी गई। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि खेल मैदान को सुरक्षित बनाया जाए ताकि भविष्य में किसी खिलाड़ी की जान जोखिम में न पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट