P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराजगढ़ में आवारा कुत्ते के हमले में भाई-बहन घायल… बहन की बहादुरी...

राजगढ़ में आवारा कुत्ते के हमले में भाई-बहन घायल… बहन की बहादुरी से टली बड़ी अनहोनी

खून से लथपथ हुआ बच्चा

राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्ते के हमले में मासूम भाई-बहन घायल हो गए। यह घटना खिलचीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवारिया इलाके के वार्ड नंबर-3 की है।

आवारा कुत्ते ने किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 वर्षीय क्रिश और उसकी 8 वर्षीय बहन लीजा रविवार सुबह अपनी बुआ के घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने छोटे बच्चे क्रिश पर हमला कर दिया और उसके सिर को बुरी तरह नोच लिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया।

8 साल की बहन ने बचाई जान
अपने भाई को बचाने के लिए 8 साल की लीजा ने अपनी जान की परवाह किए बिना कुत्ते का सामना किया। वह लगातार कुत्ते से लड़ती रही और भाई को मौत के मुंह से खींच लाने में सफल रही। हालांकि इस दौरान कुत्ते ने बच्ची को भी काट लिया, जिससे वह भी घायल हो गई।

बहन ने दिखाई सूझबूझ
हमला रुकने के बाद लीजा ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए अपनी टी-शर्ट उतारकर भाई के सिर पर बांध दी, ताकि बहते खून को रोका जा सके। बच्ची की इस बहादुरी और समझदारी से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

जिला अस्पताल में कराया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही परिजन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों भाई-बहन का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल यह मामला खिलचीपुर थाना क्षेत्र का है और पुलिस घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट