P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना के वकील मृत्युंजय चौहान आत्महत्या मामला… एसआई प्रीति जादौन और कांस्टेबल...

मुरैना के वकील मृत्युंजय चौहान आत्महत्या मामला… एसआई प्रीति जादौन और कांस्टेबल अराफात खान पर एफआईआर दर्ज

ग्वालियर के गोले का मंदिर थाने में हुआ मामला दर्ज

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ मुरैना में वकील मृत्युंजय चौहान के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मामले में सब-इंस्पेक्टर प्रीति जादौन और कांस्टेबल अराफात ख़ान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिन पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वकील की गर्लफ्रेंड थी सब-इंस्पेक्टर प्रीति जादौन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत्युंजय चौहान ने 15 दिसंबर को आदर्श पुरम स्थित अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या की थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि आत्महत्या से पहले वकील और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच विवाद हुआ था। बताया गया है कि वकील ने अपनी गर्लफ्रेंड को किसी अन्य युवक के साथ देखा था, जिससे वह भड़क गए थे।

एसआई और आरक्षक पर हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
मुरैना पुलिस ने प्रारंभ में मृत्यु का मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच में यह बात सामने आई कि मृतक वकील की गर्लफ्रेंड एसआई प्रीति जादौन और आरक्षक अराफात खान पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट