Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशमुंबई ने रांची को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर…...

मुंबई ने रांची को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर… सीधी चैलेंज कप सीजन-9 का मौका

चिराग साधवानी रहे मैन ऑफ द मैच

सीधी/बृजेश पाण्डेय/खबर डिजिटल/ अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन–9 के तीसरे दिन छत्रसाल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में अपना फिलिंग स्टेशन मुंबई क्रिकेट क्लब ने कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची (झारखंड) को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई ने एकतरफा जीत दर्ज की।

रांची ने पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला
मैच से पूर्व टॉस स्पोर्ट समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा की मौजूदगी में मुंबई के फ्रेंचाइजी विनय सिंह परिहार (अपना फिलिंग स्टेशन) और रांची के फ्रेंचाइजी नीरज शर्मा (कमला कॉलेज) के साथ दोनों टीमों के कप्तानों द्वारा कराया गया। टॉस जीतकर रांची ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

यह रहा रांची का स्कोर
पहले बल्लेबाजी करते हुए कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची की टीम 31.2 ओवर में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रांची की ओर से हर्ष ने 5 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 40 रन तथा नितेश यादव ने 5 चौकों की मदद से 38 रनों की पारी खेली। मुंबई की गेंदबाजी बेहद घातक रही, जहां चिराग साधवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 33 रन देकर 5 विकेट झटके।

मुंबई ने जीता मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई क्रिकेट क्लब ने पहले ही गेंद पर एक विकेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी की। अमन यादव ने 76 रन और अभिषेक शर्मा ने नाबाद 62 रन की शानदार पारियां खेलते हुए टीम को आसानी से जीत दिला दी। मुंबई ने 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

चिराग साधवानी रहे मैन ऑफ द मैच
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चिराग साधवानी को प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर देवेंद्र सिंह मुन्नू एवं राजेश सिंह द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। मैच में अंपायर की भूमिका राकेश सिंह चंदेल और जितेंद्र गुप्ता ने निभाई। स्कोरर बी. कृष्ण कुमार एवं हर्ष गुप्ता रहे, जबकि कमेंट्री प्रेम कुमार, बालेंद्र कुशवाहा और सौरभ सिंह ने की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट