P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशG RAM G Yojana पर CM मोहन ने कांग्रेस को घेरा, कहा...

G RAM G Yojana पर CM मोहन ने कांग्रेस को घेरा, कहा – कांग्रेस के शासनकाल में 35 हजार करोड़ मिलते थे, मोदी जी ने 74 हजार करोड़ किया…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित

भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव Viksit Bharat- G RAM G Yojana को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम मोहन ने कहा, कांग्रेस के शासनकाल में इस योजना में 35 हजार करोड़ मिलते थे, जिसे बढ़ाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 74 हजार करोड़ किया और अब सुधारों के साथ लागू की जा रही इस योजना का बजट बढ़ाकर 95 हजार करोड़ कर दिया है। बजट में यह बढ़ोत्तरी कांग्रेस के शासनकाल के समय से लगभग तीन गुना अधिक है। प्रधानमंत्री जी महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को जमीन पर उतार रहे हैं।

कृषि वर्ष 2026 में कृषि को उद्योग और रोजगार से जोड़कर सरकार किसानों की आय बढ़ाने का कार्य करेगी। कृषि वर्ष में वीबी-जी रामजी योजना से कृषि आधारित उद्योगों को नया विस्तार मिलेगा। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार 15 विभागों की संयुक्त कार्ययोजना बनाकर कृषि को रोजगार और उद्योग का सशक्त माध्यम बनाएगी। यह सुधार प्रक्रिया का एक हिस्सा है, कांग्रेस को इस योजना का विरोध की बजाय तथ्यात्मक बात करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि वीबी-जी रामजी अधिनियम से गांवों में अधोसंरचना का विकास होगा और विकास की नई क्रांति आएगी।

CM Mohan Yadav Guwahati Visit: असम में राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में सीएम मोहन होंगे शामिल – Khabar Digital

वीबी-जी रामजी योजना में गरीबों, मजदूरों को अब 100 दिन के बजाय बजाय 125 दिन मजदूरी मिलेगी। कांग्रेस योजना को लेकर भ्रम फैलाकर ग्रामीणों को गुमराह कर रही है। इस योजना में पंचायतों को भी कार्य करने का अधिकार दिया गया है। यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “विकसित भारत” संकल्प को धरातल पर उतारने वाला राष्ट्रीय स्तर का मिशन है।

सीएम मोहन यादव और हेमंत खण्डेवाल ने पत्रकारों को किया संबोधित

और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में वीबी-जी रामजी योजना Viksit Bharat- G RAM G Yojana को लेकर पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है वीबी-जी रामजी जी योजना। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच से आज दुनिया भारत की ओर देख रही हैं। वीबी-जी रामजी योजना वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार कर गांवों को समृद्ध बनाएगी। इस योजना में 125 दिन के रोजगार की गारंटी है, जबकि मनरेगा में सिर्फ 100 दिन काम मिलता था। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के समुचित विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

मैहर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ओमनी वैन दुर्घटनाग्रस्त… वाहन में लगी आग – Khabar Digital

अधोसंरचना के स्थाई निर्माण के साथ आजीविका का दायरा भी बढ़ाया गया है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार मानता हूं कि उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा योजना को आवश्यकता के अनुरूप सुधार करके देश भर में लागू किया है। इस योजना को लेकर छह माह में राज्य सरकारों को अधिसूचित करने की प्रक्रिया पूरी करनी है। अब मजदूरों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी निश्चित रूप से रोजगार को बढ़ावा देने वाला है। कौशल और उद्यमिता के साथ इस योजना को जोड़कर रोजगार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सुधारों के साथ लागू की जा रही नई योजना में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब वर्ष में कभी भी मजदूरी प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्र सरकार 60 और राज्य सरकार 40 प्रतिशत की राशि वहन करेगी। कई मामलों में पहले केंद्र सरकार ही निर्णय लेता था, लेकिन अब राज्य सरकारें भी गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास को ध्यान में रखकर कार्यों को शामिल कर सकते हैं। नरेगा में विद्यालय भवन, पुस्तकालय, कोल्ड स्टोरेज, ग्रामीण पार्किंग, सौर ऊर्जा, नवकरणीय ऊजा, जैविक खाद इकाई, बाढ़ आश्रय स्थल, आपदा में क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत, जल जीवन मिशन के कार्यों में सुधार एवं रखरखाव जैसे कार्य शामिल नहीं थे। नई योजना में यह सभी कार्य शामिल किए गए हैं। जैविक खाद निर्माण इकाइयां, पशुपालन, मुर्गी-पालन शेड, मत्स्य पालन संबंधी निर्माण कार्यां, नर्सरी निर्माण, भवन-निर्माण सामग्री उत्पादन इकाई निर्माण का प्रावधान भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आजीविका को बढ़ाने के लिए किया गया है।

कृषि मंत्रालय ने किया बड़ा MoU, लखपति दीदियों को होगा फायदा, पढ़ें पूरी खबर – Khabar Digital

कभी भी मजदूरी प्राप्त कर सकते हैं मजदूर, राज्य 60 दिन कर सकते हैं अधिसूचित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा पात्र मजदूरों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देता है, जबकि नई योजना में इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। पुरानी योजना में वर्ष में कभी भी मजदूरी प्राप्त किया जा सकता है, जबकि नई योजना में कृषि के व्यस्ततम समय जैसे बुवाई, कटाई के दौरान पर्याप्त कृषि श्रमिकों की उपलब्धता को भी सुनिश्चित किया गया है। नई योजना में राज्यों को 60 दिन अधिसूचित करने का प्रावधान है, जिसके अंतर्गत फसलों की बुवाई, कटाई के समय को सम्मिलित कर खेती के लिए मजदूरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। इस तरह 125 दिन के साथ मजदूरों को 60 दिन खेती किसानी में भी कार्य करने के लिए मिलेंगे। नई योजना में मजदूरी समय पर देने का प्रावधान किया गया है।

15 विभागों की एक कार्ययोजना बनाकर हर गरीब, मजदूर की जिंदगी बेहतर बनाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित किया है। वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष घोषित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। अब नए साल में 15 विभागों की एक कार्ययोजना बनाकर कृषि को उद्योग और रोजगार से जोड़कर कार्य किया जाएगा। मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर बहुत अधिक है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कृषि आधारित उद्योग जैसे एग्रिकल्चर फूड इंडस्ट्रीज, खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, मछली उत्पादन, कुक्कुट पालन जैसे कार्यों को वीबी-जी रामजी योजना से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। कृषि आधारित लघु एवं कुटीर उद्योगों को और बढ़ावा देने के साथ नवाचार करके किसानों की आय को बढ़ाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। मैं यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बनाई गई वीबी-जी रामजी योजना दूरदर्शी सोच के साथ मध्यप्रदेश और देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

दमोह पुलिस की लापरवाही: घटनास्थल पर लावारिस पड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से सामान चोरी – Khabar Digital

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के साधन, रूकेगा पलायन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पहली बार ग्रामीण रोजगार को अस्थायी सहायता से आगे बढ़ाकर गारंटी आधारित आजीविका का स्वरूप दिया गया है। वीबी-जी रामजी से ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार उपलब्ध होगा, जिससे पलायन रुकेगा और परिवार एकजुट रहेंगे। गांवों में ही मजदूर उपलब्ध होने से खेती में श्रमिक संकट समाप्त होगा और किसान और अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे। वीबी-जी रामजी योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। मजदूरों की आय गांव में ही रहने से स्थानीय बाजार, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

वीबी-जी रामजी योजना से किसान, मजदूर और गांव, तीनों को लाभ मिलेगा। यह योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े मजदूरों और किसानों को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी। महात्मा गांधी जी कहते थे कि भारत गांवों में बसता है। भारत का विकास करना है तो गांवों का विकास करना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महात्मा गांधी की उसी परिकल्पना को साकार करने के लिए वीबी-जी रामजी योजना बनाई है। मजदूरों को गांव में रोजगार मिलने से आय गांव में ही रहेगी, जिससे स्थानीय बाजार और अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। भाजपा सरकार की नीतियों के अनुरूप, योजना में पारदर्शिता, समयबद्ध क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक सीधा लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।

Viksit Bharat G RAM G: ईरोड में शिवराज सिंह ने श्रमिकों से किया संवाद, – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट