P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदेवास में किसान कांग्रेस की किसान जन आंदोलन यात्रा… जिला अध्यक्ष विश्वजीत...

देवास में किसान कांग्रेस की किसान जन आंदोलन यात्रा… जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने किया नेतृत्व

बड़ी संख्या में किसान व कांग्रेसी शामिल

देवास/धर्मेंद्र योगी/खबर डिजिटल/ देवास में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में किसान जन आंदोलन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भारी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत शहर के शिवाजी पार्क से की गई।

विश्वजीत सिंह चौहान ने किया नेतृत्व
किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने बताया कि यह यात्रा किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ-साथ देवास जिले में भी कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनकी आवाज बुलंद कर रही है।

खाद,बीज,लेंड पुलिंग का विरोध
विश्वजीत सिंह चौहान ने बताया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की उपलब्धता, लेंड पुलिंग योजना को समाप्त करने सहित अन्य प्रमुख मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान हालात में किसान कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है।

किसानों के हक की बात
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों के हक में खड़ी रही है और आगे भी किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। किसान जन आंदोलन यात्रा के माध्यम से सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के दौरान किसानों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया और सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट