खबर डिजिटल कटनी–इंदिरा ज्योति समारोह के अवसर पर शुक्रवार को उर्वशी होटल, कटनी में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक गरिमामयी एवं जनहित से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्री सुरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, मुख्य समन्वयक श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय समन्वयक श्री भास्कर राव रोकड़े विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता एवं जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। इंदौर में दूषित पानी पीने से 20 निर्दोष नागरिकों की मौत के मामले को लेकर नेताओं ने इसे प्रशासनिक लापरवाही और सरकार की असंवेदनशीलता का परिणाम बताया। कांग्रेस ने मांग की कि इस घटना के दोषियों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए, पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए।नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के विचारों, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, कमजोर और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के आदर्श आज भी कांग्रेस की नीति और नीयत का मूल आधार हैं और पार्टी जनहित के मुद्दों पर सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस की प्रतिनिधियां उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कटनी में इंदिरा ज्योति समारोह के अवसर पर कांग्रेस ने किया पत्रकार वार्ता आयोजित, दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
सम्बंधित ख़बरें


