P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में IEHE भोपाल के कृषि विभाग की सक्रिय...

अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में IEHE भोपाल के कृषि विभाग की सक्रिय भागीदारी

अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल के कृषि विभाग की उल्लेखनीय भागीदारी

भोपाल/ खबर डिजिटल/ लिंक रोड नंबर–1 स्थित गुलाब उद्यान में आयोजित अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी एवं अंतरराष्ट्रीय गुलाब महोत्सव International Rose Festival प्रतियोगिता के अवसर पर उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल के कृषि विभाग द्वारा स्थापित कृषि कंसल्टेंसी टीम के स्टॉल ने नवाचार, तकनीक और जनसेवा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा विकसित विभिन्न कृषि उत्पादों यथा सिंदूर, शहद सरसों (हनी मस्टर्ड), जीवामृत, बीजामृत, रीसायकल कागज़ से बने बुकमार्क, जैविक लड्डू, शुभकामना पत्र तथा बी.एस-सी. कृषि के विद्यार्थियों द्वारा तैयार मोबाइल एप्लिकेशन को जनसामान्य के समक्ष विस्तार (Extension) गतिविधियों के अंतर्गत प्रदर्शित किया गया। इन प्रस्तुतियों ने किसानों, विद्यार्थियों एवं आगंतुकों को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक कृषि तकनीकों से रूबरू कराया।

MP News: क्या थम गया है दिग्गजों के बीच सागर का महासंग्राम……मोहन यादव के मंत्रिमंडल विस्तार में सागर को क्या मिलेगा? – Khabar Digital

IEHE Bhopal IEHE Bhopal अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में IEHE भोपाल के कृषि विभाग की सक्रिय भागीदारी
IEHE Bhopal

विशेष आकर्षण के रूप में कृषि विभाग द्वारा विकसित AI आधारित मोबाइल एप्लिकेशन “फसल केयर” का प्रदर्शन किया गया। यह अभिनव एप किसानों को फसल की पत्ती का फोटो लेकर रोग की पहचान करने तथा सटीक कृषि परामर्श प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। यह एप विशेष रूप से मध्यप्रदेश की प्रमुख फसलों पर केंद्रित है तथा समय पर एवं सही कृषि प्रबंधन के माध्यम से फसल क्षति को न्यूनतम करने की दिशा में एक प्रभावी डिजिटल समाधान प्रस्तुत करता है। इस एप को आगंतुकों, विशेषज्ञों एवं विभिन्न अधिकारियों द्वारा अत्यंत सराहा गया तथा इसके संबंध में उत्साहजनक फीडबैक भी प्राप्त हुए।

International Rose Festival Bhopal

इसके अतिरिक्त, कृषि विभाग ने कट फ्लावर (Cut Flower) श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय गुलाब महोत्सव प्रतियोगिता में भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिससे संस्थान की उद्यानिकी एवं पुष्प उत्पादन में दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ।
कुल मिलाकर, यह सहभागिता शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और विस्तार के त्रिसूत्री मॉडल का सजीव उदाहरण बनी, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि IEHE, भोपाल का कृषि विभाग तकनीक-संचालित, किसानोन्मुख एवं भविष्य-उन्मुख कृषि विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस आयोजन में संस्थान की सक्रिय भागीदारी ने न केवल अकादमिक उत्कृष्टता को जनसरोकारों से जोड़ा, बल्कि डिजिटल कृषि और स्मार्ट फार्मिंग की दिशा में एक सशक्त संदेश भी दिया। इस अवसर पर डॉ अजय कुमार भारद्वाज, विभागाध्यक्ष, डॉ स्मिता राजन, डॉ शुभम मिश्रा तथा डॉ प्रियंका गुर्जर संकाय सदस्यों तथा अनिकेत तिवारी टीम लीड साहिल रघुवंशी टेक्नोलॉजी तथा इनोवेशन विंग कंसल्टेंसी टीम का विशेष योगदान रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट