P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीपूर्व विधायक गिरिराज किशोर ‘राजू’ पोद्दार बने भारत-तिब्बत सहयोग मंच के पश्चिम...

पूर्व विधायक गिरिराज किशोर ‘राजू’ पोद्दार बने भारत-तिब्बत सहयोग मंच के पश्चिम क्षेत्र प्रभारी, गुजरात–महाराष्ट्र सहित चार प्रांतों की जिम्मेदारी

खबर डिजिटल कटनी — मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पूर्व विधायक और संघ पृष्ठभूमि से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरिराज किशोर ‘राजू’ पोद्दार को भारत तिब्बत सहयोग मंच में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन के पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिसके अंतर्गत गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण और देवगिरी जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक क्षेत्र शामिल हैं।गौरतलब है कि गिरिराज किशोर ‘राजू’ पोद्दार बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं और सामाजिक व संगठनात्मक जीवन में उनका लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान में वे भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा गया है।यह नियुक्ति भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केंद्रीय समिति के सदस्य एवं मंच के पालक अधिकारी माननीय रूपेश जी तथा मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय पंकज जी के मार्गदर्शन में की गई है।भारत तिब्बत सहयोग मंच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रवर्तित संगठन है, जो तिब्बत की आज़ादी, कैलाश–मानसरोवर की मुक्ति तथा 1962 के युद्ध में चीन द्वारा कब्ज़ाई गई भारतीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए वर्षों से संघर्षरत है। देशभर में इस विषय को लेकर निरंतर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।राजू पोद्दार को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने पर मंच के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने यह संदेश भी दोहराया—“तिब्बत की आज़ादी भारत की सुरक्षा है। चीन की सीमा चीन की दीवार तक है, शेष क्षेत्र चीन का अवैध कब्ज़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट