P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबड़वानी: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन को दी...

बड़वानी: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन को दी सांत्वना… बेटी के निधन पर जताया शोक

निवास पहुंचकर जताई शोक संवेदना

बड़वानी/संदीप कुशवाह/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार सुबह बड़वानी जिले की राजपुर विधानसभा पहुंचे। वे पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान विधायक बाला बच्चन के पैतृक निवास कासेल पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पुत्री प्रेरणा बच्चन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

परिजनों से की मुलाकात
इस दौरान जीतू पटवारी ने बाला बच्चन और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार और कांग्रेस संगठन के लिए अत्यंत दुखद क्षण है। सड़क दुर्घटना में प्रेरणा बच्चन के असामयिक निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार बाला बच्चन के साथ खड़ा है।

बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता रहे मौजूद
जीतू पटवारी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संजय दत्त सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उल्लेखनीय है कि पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन का शुक्रवार तड़के इंदौर के रालामंडल क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद से उनके पैतृक निवास कासेल में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जो शोक संतप्त परिवार को श्रद्धांजलि और संवेदना अर्पित कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट