P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशाजापुर: 5 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता… घर के बाहर खेल...

शाजापुर: 5 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता… घर के बाहर खेल रहा था बच्चा

अब तक नहीं लगा सुराग

शाजापुर/कमल सूर्यवंशी/खबर डिजिटल/ शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्योतिनगर इलाके से एक 5 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। लालघाटी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि सुमन बाई सोराष्ट्रीय (30 वर्ष) ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह सकेड़ी थाना सुन्दरसी की निवासी हैं और वर्तमान में ज्योतिनगर, शाजापुर में रहती हैं। सुमन बाई गोयल अस्पताल में साफ-सफाई का कार्य करती हैं।सुमन बाई के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा अंश सोलंकी (11 वर्ष) और छोटा बेटा आयुष सोलंकी (5 वर्ष)। शिकायत के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5:30 बजे दोनों बच्चे मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे थे।

बड़ा बेटा आया, छोटा हुआ लापता
कुछ समय बाद बड़ा बेटा अंश घर लौट आया, लेकिन आयुष नहीं मिला। परिजनों ने आसपास, मोहल्ले, रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश की, परंतु कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस ने आमजन से की अपील
लापता बच्चे आयुष का हुलिया इकहरा शरीर, गेहूंआ रंग, सफेद पैंट और टी-शर्ट पहने हुए है। उसकी नाक के दाहिनी तरफ चोट का निशान है। लालघाटी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि बच्चे के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत लालघाटी थाने को सूचित करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट