P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने किए श्री महाकालेश्वर...

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने किए श्री महाकालेश्वर के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

प्रातःकालीन भस्म आरती में सहभागिता कर देश और टीम इंडिया की सफलता की कामना

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आज उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में सहभागिता की और विधि-विधान से भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच शीतांशु कोटक भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों ने श्रद्धा भाव से दर्शन कर देश और भारतीय टीम की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंदिर समिति ने किया सम्मान

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने गौतम गंभीर का स्वागत एवं सम्मान किया। मंदिर परिसर में उनके दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दर्शन उपरांत गौतम गंभीर ने मंदिर की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति व्यक्त की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट