Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशमुरैना: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 7 आरोपी...

मुरैना: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 1000 लीटर से अधिक शराब व हथियार जब्त

अवैध शराब के खिलाफ मुरैना पुलिस का विशेष अभियान

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल। पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना माताबसैया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब निर्माण के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है।

बीहड़ क्षेत्र में चल रहा था अवैध शराब निर्माण

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विजय सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में 16 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नाका के आसन नदी किनारे बीहड़ इलाके में अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने दबिश दी।

शराब, स्प्रिट और हथियार बरामद

मौके से पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में 600 लीटर ओपी स्प्रिट, 900 लीटर अवैध देशी शराब, 100 लीटर लाल मसाला शराब, एक 12 बोर रायफल, 4 जिंदा राउंड और शराब निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। जब्त सामग्री की कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है।

फरार आरोपियों की तलाश

आरोपियों के खिलाफ थाना माताबसैया में अपराध क्रमांक 12/2026 के तहत बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट