P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशश्योपुर: फिल्मी अंदाज में की चोरी, मिनी बैंक से लाखों का केस...

श्योपुर: फिल्मी अंदाज में की चोरी, मिनी बैंक से लाखों का केस उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

मिनी बैंक में देर रात हुई चोरी

श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ जिले के गसवानी थाना क्षेत्र के सहसराम कस्बे में एक मिनी बैंक में फिल्मी स्टाइल में चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर बदमाश मिनी बैंक का ताला तोड़कर लाखों रुपये से भरा केस लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में चोरी का खुलासा कर दिया।

कैसे हुआ चोरी का खुलासा

मिनी बैंक संचालक महेश पुत्र मानसिंह धाकड़ निवासी गोहरा, हाल निवासी विजयपुर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह रोज की तरह बैंक बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब बैंक पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला और काउंटर में रखा रुपयों का केस गायब था। इसके बाद उसने तुरंत गसवानी थाना पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी और पूछताछ से मिली सफलता

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ करने पर पूरा मामला उजागर हो गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

आरोपी दर्शन पुत्र रमेश धाकड़ निवासी सहसराम ने अपने साथी सौरभ पुत्र रमेश शाक्य निवासी सहसराम के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। दोनों ने मिनी बैंक से करीब 1 लाख 20 हजार रुपये चुराए थे, जिनमें से पुलिस ने 1 लाख 4 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट