P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीस्लीमनाबाद: NH पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

स्लीमनाबाद: NH पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत


स्लीमनाबाद: NH पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत
स्लीमनाबाद – कटनी-जबलपुर नेशनल हाईवे पर स्लीमनाबाद स्थित यादव ढाबा के पास शनिवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक की पहचान अजय यादव निवासी मटवारा के रूप में हुई है, दूसरे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहा। खबर लिखे जाने तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी और जाम के हालात बने रहे।

हादसे का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद के हालात
इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मुख्य हाईवे पर हुए इस हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट