P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश'मुख्यमंत्री जी, मुझे भारत-न्यूजीलैंड का मैच..,' CM मोहन यादव ने पल में...

‘मुख्यमंत्री जी, मुझे भारत-न्यूजीलैंड का मैच..,’ CM मोहन यादव ने पल में पूरी की मुराद

CM मोहन यादव ने की दिव्यांग की मदद

भोपाल/ खबर डिजिटल। India vs New Zealand Live: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री CM Mohan Yadav ने एक बार फिर साबित किया है कि वे जनता के दिलों पर क्यों राज करते हैं। उनका मन जनता की एक आवाज पर पसीज जाता है। दरअसल, एक दिव्यांग ने प्रदेश के मुखिया से जब ये कहा कि उन्हें भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में हो रहे मैच को मैदान से लाइव देखना है, लेकिन टिकट का इंतजाम नहीं हो पा रहा, तो ये सुनते ही सीएम डॉ. यादव ने बिना कोई देर किए उनके लिए टिकट का प्रबंध कर दिया। दिव्यांग ने ये अपील वीडियो के जरिये की थी। इच्छा पूरी होने के बाद दिव्यांग ने सीएम डॉ. यादव को धन्यवाद भी दिया।

गौरतलब है कि, India vs New Zealand match लाइव देखने की अपील उज्जैन के बड़नगर तहसील के गांव बमनापानी के दिव्यांग अभिषेक सोनी ने की। उन्होंने इस अपील का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस बात की जानकारी जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लगी तो उन्होंने दिव्यांग की इच्छा पूरी करने में एक पल नहीं लगाया। अभिषेष सोनी ने वीडियो में कहा, ‘मुख्यमंत्री जी प्रणाम। मेरा नाम अभिषेक सोनी है। मैं दिव्यांग हूं। मेरे मुझे क्रिकेट देखने का बहुत शौक है। मुझे ये खेल बहुत अच्छा लगता है। मेरी इच्छा है कि मैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे वन-डे मैच को लाइव मैदान पर देख सकूं। लेकिन, किसी कारणवश टिकट नहीं मिल पा रही है। आपसे निवेदन है कि मेरे लिए टिकट का प्रबंध करा दीजिए।’

India vs New Zealand match Indore CM help
India vs New Zealand match Indore CM help

टीम इंडिया की जर्सी में मैच देखने पहुंचे दिव्यांग
उज्जैन के दिव्यांग अभिषेक सोनी को जैसे ही टिकट मिला, वे टीम इंडिया की जर्सी में मैच देखने इंदौर पहुंचे। उन्होंने मैच के टिकट भी दिखाए। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि इस टिकट के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं। उनका आभार।

कई बार पेश की मानवता की मिसाल
बता दें, जब से मुख्यमंत्री CM Mohan Yadav ने मध्यप्रदेश की बागडोर संभाली है, तब से उन्होंने कई बार मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक आम आदमी की तरह जनता से व्यवहार किया है। सीएम डॉ. यादव कभी यूपीआई पेमेंट कर आम खरीदे देखे जा सकते हैं, तो कहीं भी जनता के साथ चाय पीते देखे जा सकते हैं। एक बार वे भुट्टा खरीदने बाजार में उतर गए और बच्चे को दुलार किया। इस वाक्ये की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसी तरह एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री आवास किसी मेरा आवास नहीं, बल्कि जनता का आवास है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट