झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/शहर में चल रहे महाराज के मेले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक चलते समय टूटकर गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पीएम श्री स्कूल की तीन बालिकाएं घायल हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूले में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं, जिस कारण झूला संतुलन नहीं संभाल पाया और टूट गया। घटना के तुरंत बाद मेले में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल बालिकाओं को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
