P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री विजय...

भोपाल: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री विजय शाह से इस्तीफे की मांग

विजय शाह बयान विवाद

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मंत्री विजय शाह की तस्वीरें लेकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की।

इस्तीफे और एफआईआर की मांग

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री विजय शाह का बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि देश की बेटियों और सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। कांग्रेस का आरोप है कि मोहन सरकार जानबूझकर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई से बच रही है। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है, तो अब तक मंत्री पर एफआईआर क्यों दर्ज नहीं हुई।

कांग्रेस का अल्टीमेटम

इस मौके पर कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी देश की बेटी हैं और पूरे देश की भावनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन सरकार में मंत्री विजय शाह के हाथों में हथकड़ी लगाने का दम नहीं है। अमित शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करती है, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट