P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशहरदा में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण बना हादसों की वजह, ठेकेदार की लापरवाही...

हरदा में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण बना हादसों की वजह, ठेकेदार की लापरवाही से युवक की मौत

सांकेतिक बोर्ड नहीं, हादसे रोजाना

हरदा/ खबर डिजिटल/ शहर के डबल फाटक क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन यह विकास कार्य अब आम नागरिकों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। ओवरब्रिज का निर्माण वेलजी रत्ना सराठिया इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जहां ठेकेदार की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है।

कच्ची सर्विस रोड बनी परेशानी का सबब
निर्माण के दौरान बनाई गई सर्विस रोड पूरी तरह कच्ची है। सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर बिखरे हुए हैं, न तो उस पर रोलर चलाया गया और न ही उसे पक्का किया गया। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सांकेतिक बोर्ड नहीं, हादसे रोजाना
सबसे चिंताजनक बात यह है कि ठेकेदार द्वारा किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं। इसी लापरवाही के चलते बीती रात एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार को तुरंत व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और की जान न जाए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट