P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा से नागपुर जाने वालों के लिए अलर्ट, ट्रैफिक चालान के नाम...

छिंदवाड़ा से नागपुर जाने वालों के लिए अलर्ट, ट्रैफिक चालान के नाम पर ढाई लाख की साइबर ठगी

ट्रैफिक चालान के नाम पर साइबर ठगी का एक गंभीर मामला

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा से नागपुर जाने वाले वाहन चालकों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। ट्रैफिक चालान के नाम पर साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने एक युवक से ढाई लाख रुपये उड़ा लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा निवासी मनजीत बेदी अपनी मां के इलाज के लिए नागपुर स्थित अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उनकी गाड़ी के टायर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा जेमर लगाया गया है और उसे हटाने के लिए जुर्माना भरना होगा। मैसेज के साथ एक लिंक भी भेजी गई थी, जिसके जरिए चालान भरने का दावा किया गया।
संदेह होने पर मनजीत बेदी ने अपने ड्राइवर से फोन पर संपर्क किया। ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी में वास्तव में कोई उपकरण लगा हुआ दिखाई दे रहा है। इस पर भरोसा कर मनजीत बेदी ने लिंक खोल दी। जैसे ही लिंक ओपन की गई, उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब ढाई लाख रुपये कट गए।

ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने छिंदवाड़ा के कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ट्रैफिक चालान की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही जांचें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट