P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजनता की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग का सख्त एक्शन, औचक निरीक्षण...

जनता की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग का सख्त एक्शन, औचक निरीक्षण में वार्ड प्रभारी अनुपस्थित, तत्काल निलंबन

मंत्री विश्वास सारंग का सख्त एक्शन

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने जनता से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को अशोका गार्डन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 71 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड कार्यालय में वार्ड प्रभारी की अनुपस्थिति सामने आई, जिससे मौके पर मौजूद नागरिकों में नाराजगी देखने को मिली।

पेंशन कार्य के लिए भटकते रहे नागरिक

वार्ड कार्यालय में पेंशन से जुड़े कार्यों के लिए कई नागरिक पहुंचे थे, लेकिन वार्ड प्रभारी के नदारद रहने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने मंत्री को बताया कि नियमित रूप से अधिकारी कार्यालय में नहीं बैठते, जिससे जरूरी काम समय पर नहीं हो पाते।

मंत्री ने दिखाया सख्त रवैया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने मौके पर ही नाराजगी जाहिर की और नगर निगम अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त ने वार्ड प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सारंग

मंत्री सारंग ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं और यदि कोई अपनी जिम्मेदारी से भागता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

नियमित उपस्थिति के निर्देश

मंत्री ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वार्ड कार्यालयों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही नागरिकों से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की कोताही पाए जाने पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट