Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन: तराना में हिंसा का तांडव, मारपीट से भड़की आगजनी, बसें-दुकानें जलीं,...

उज्जैन: तराना में हिंसा का तांडव, मारपीट से भड़की आगजनी, बसें-दुकानें जलीं, पथराव से दहला शहर

तराना में हिंसा का तांडव

उज्जैन/कमलेश जावटा/ खबर डिजिटल/ तराना नगर में गुरुवार रात शुरू हुआ एक मामूली विवाद शुक्रवार को भयावह हिंसा में तब्दील हो गया। हालात ऐसे बने कि शहर में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव के बीच दहशत फैल गई और पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया। गुरुवार रात सोहेल ठाकुर पर हुए कातिलाना हमले के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान अराजक तत्वों ने 11 बसों में तोड़फोड़ की, जिससे हालात और बिगड़ गए।

शुक्रवार को आगजनी और बस फूंकने की घटना

शुक्रवार दोपहर आक्रोशित भीड़ ने एक दुकान में आग लगा दी, वहीं अज्ञात लोगों ने पूर्व पार्षद आजाद खान की बस को आग के हवाले कर दिया। दोनों समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ और पुलिस से तीखी बहस के दृश्य भी सामने आए।

विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

बसों में तोड़फोड़ के विरोध में शुक्रवार सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तराना थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों का जुलूस निकालने और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।

बाजार बंद, नमाज पुलिस निगरानी में

तनाव को देखते हुए शुक्रवार को तराना के बाजार पूरी तरह बंद रहे। जुमे की नमाज कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच संपन्न कराई गई।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने सप्पन मिर्जा, ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। इनमें से सप्पन, ईशान, शादाब, सलमान और रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
फिलहाल कस्बे में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट