जबलपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जबलपुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी जोड़ों को योजना के अंतर्गत ₹49,000 की राशि के चेक प्रदान किए।
*भारत को विकसित बनाने में सभी सहभागी बने: केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा*
कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति का पवित्र संस्कार है, जो आपसी विश्वास, प्रेम और सहयोग पर आधारित होता है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग से सक्रिय सहभागिता और सहयोग का आह्वान किया।
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी नवविवाहित जोड़ों को बधाई*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवविवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जी ने कहा आज बंसत पंचमी है और इस दिन का मुहूर्त सबसे अच्छा होता है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रत्येक जोड़ो को ₹49,000 की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ परिवार ही सशक्त समाज की आधारशिला होते हैं और नवविवाहितों का सुखद दाम्पत्य जीवन सामाजिक समरसता और संस्कारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


