P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशयह कोई फिल्म नहीं: 50 दिन में 4,200 KM दौड़कर भारत नापेगा...

यह कोई फिल्म नहीं: 50 दिन में 4,200 KM दौड़कर भारत नापेगा इंदौरी मिल्खा

इंदौर/ खबर डिजिटल: Indore Runner Kartik Joshi: जब पूरी दुनिया आराम से अपने बिस्तरों में होगी, तब इंदौर का एक युवा धावक हिमालय की बर्फीली चोटियों से लेकर हिंद महासागर के तट तक अकेले रोज़ दो फुल मैराथन के बराबर दूरी तय करेगा। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि इंदौरी मिल्खा के नाम से प्रसिद्ध अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी की कहानी है।

फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में कार्तिक जोशी कारगिल वार मेमोरियल से कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक तक 4,200 किलोमीटर की ऐतिहासिक अल्ट्रा रन की शुरुआत करेंगे। यह दौड़ 50 से 55 दिनों में पूरी होगी, जिसमें वे प्रतिदिन औसतन 84 किलोमीटर दौड़ेंगे।

CAHO Diagnostic Con 2026: मध्यप्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय डायग्नोस्टिक कॉन्फ्रेंस, 1600 विशेषज्ञ नई तकनीक पर करेंगे मंथन – Khabar Digital

एक नज़र में महाअभियान

  • कुल दूरी: 4,200 किमी (दिल्ली–मुंबई की दूरी 7 बार)
  • अवधि: 50–55 दिन
  • रूट: 7 राज्य, 3 केंद्र शासित प्रदेश
  • शहर: 37+
  • गांव: 900+
  • कुल कदम: 70 लाख से अधिक
  • कैलोरी बर्न: 4 लाख+
  • पसीना: 300–350 लीटर
  • ऊंचाई चढ़ाई: 45,000–55,000 मीटर (5 बार माउंट एवरेस्ट फतह करने जितनी)
  • तापमान चुनौती: कारगिल: –10°C
  • कन्याकुमारी: 45–48°C

इंदौर में जात्रा-2026: जनजातीय परंपरा, कला और पहचान का 3 दिवसीय उत्सव – Khabar Digital

उम्र 24, उपलब्धियां विश्व स्तरीय

  • महज 24 साल की उम्र में कार्तिक जोशी की उपलब्धियां अनुभवी एथलीटों के लिए भी प्रेरणा हैं—
  • देश के 18 राज्यों में 141+ मैराथन, जिनमें 69 अल्ट्रा मैराथन
  • एशिया-ओसियाना 100 किमी चैंपियनशिप — रजत पदक
  • दक्षिण अफ्रीका में अंतरराष्ट्रीय सिल्वर मेडल
  • अमेरिका में विश्व चैंपियनशिप के लिए 3 बार क्वालिफाई
  • स्काय रनिंग ‘द हेल रेस’ (हिमाचल) – 100 किमी, 6,371 मीटर ऊंचाई (सबसे कम उम्र में)
  • इंदौर से अयोध्या – 1,008 किमी रन
  • 24 दिनों में 1,645 किमी (जून चैलेंज)
  • बिना रुके इंदौर से भोपाल 200+ किमी रन

उज्जैन में CM मोहन यादव, देंगे करोड़ों की सौगात – Khabar Digital

प्रकृति से सीधा मुकाबला

दौड़ की शुरुआत कारगिल की माइनस 10 डिग्री तापमान वाली बर्फीली वादियों से होगी। पहले ही सप्ताह में कार्तिक को 11,600 फीट ऊंचे जोजिला दर्रे को पार करना होगा, जहां ऑक्सीजन कम और हवाएं बेहद खतरनाक होती हैं। इसके बाद जैसे-जैसे यात्रा दक्षिण की ओर बढ़ेगी, तापमान 45 से 48 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यानी 55 डिग्री तापमान अंतर में रोज़ 12–14 घंटे दौड़ना — यह सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि मानव सहनशक्ति की चरम परीक्षा है।

सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, सामाजिक संदेश भी

कार्तिक ने ‘बेटी बचाओ, शिक्षा दिलाओ’ अभियान के लिए इंदौर के सभी वार्डों में 651 किमी दौड़ लगाई। स्वच्छता जागरूकता, युवा प्रेरणा और सामाजिक चेतना — हर रन का एक उद्देश्य है। जिस तरह इंदौर स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर है, उसी तरह कार्तिक जोशी ने अल्ट्रा रनिंग में इंदौर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। यह दौड़ सिर्फ एक विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एक युवा भारतीय के अदम्य साहस, अनुशासन और जुनून की गाथा है – जो हर युवा को प्रेरित करेगी।

बड़ी खबर: अविमुक्तेश्वरानंद का गहराया विवाद… सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट