Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकैलाश खेर की प्रस्तुति के साथ होगा खेलो एमपी यूथ गेम्स का...

कैलाश खेर की प्रस्तुति के साथ होगा खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ, मंत्री सारंग ने लिया जायजा

मंत्री विश्वास सारंग टीटी नगर स्टेडियम निरीक्षण

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल स्थित टीटी नगर स्टेडियम का निरीक्षण कर खेलो एमपी यूथ गेम्स की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के शुभारंभ समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

27 जनवरी को होगा भव्य शुभारंभ

मंत्री सारंग ने बताया कि 27 जनवरी को शाम 6:30 बजे टीटी नगर स्टेडियम में खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

कैलाश खेर देंगे विशेष प्रस्तुति

शुभारंभ समारोह में प्रसिद्ध सिंगर कैलाश खेर अपनी विशेष प्रस्तुति से समां बांधेंगे। इसके अलावा इंडिया गॉट टैलेंट फेम डांस ट्रूप द्वारा रोमांचक एयरोबिक्स डांस, खेलों पर आधारित नृत्य नाटिका और भव्य मार्च पास्ट समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे।

खेलों का महाकुंभ सफलतापूर्वक संपन्न

मंत्री सारंग ने कहा कि खेलो एमपी यूथ गेम्स प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को मंच देने का एक बड़ा प्रयास है और यह खेलों का महाकुंभ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

खिलाड़ियों संग सुना मन की बात

निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी सुना। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणादायी होता है, जिसमें हर माह नवाचार और सकारात्मक कार्यों को साझा किया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट