P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशिवपुरी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर...

शिवपुरी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जांच जारी

शिवपुरी पुलिस स्मैक कार्रवाई

शिवपुरी/अनुज बालोठिया/ खबर डिजिटल/ जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बैराड़ थाना पुलिस ने बड़ी और सराहनीय कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर स्मैक कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

बैराड़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टोरिया झिरी मार्ग पर एक युवक अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर खेतों में उसे धर दबोचा।

5 लाख की स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद

पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है, के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र उर्फ टकला, पिता प्रेम गिरी गोस्वामी, निवासी ग्राम झिरी, थाना पोहरी, जिला शिवपुरी बताया।

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक कहां से लाई जा रही थी, और किसे सप्लाई की जानी थी, साथ ही इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक कहां से लाई जा रही थी, और किसे सप्लाई की जानी थी, साथ ही इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सउनि हरिओम पाण्डेय, सउनि सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, आर. ज्ञानसिंह रावत, आर. संदीप राठौर, आर. गिर्राज त्यागी, आर. अतरसिंह रावत, आर. शोभाराम मीणा एवं आर. लोकेन्द्र सेंगर की विशेष भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट