खबर डिजिटल कटनी–गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले का मुख्य समारोह झिंझरी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। 76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर आशीष तिवारी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।ध्वजारोहण के उपरांत कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी एवं अन्य टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। पूरे समारोह के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया ध्वजारोहणपुलिस लाइन ग्राउंड में हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह
सम्बंधित ख़बरें


