जुआरियों पर कार्रवाई: एन.के.जे. पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दी दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार
कटनी – पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन.के.जे. थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए कुल 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है।
कटंगी कला में बबूल पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ
पहली कार्रवाई ग्राम कटंगी कला में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बमूरा (बबूल) के पेड़ के नीचे कुछ लोग हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। शाम करीब 4:00 बजे पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहाँ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: विनोद कुमार पटेल (33 वर्ष), रोहित पटेल (28 वर्ष) और दीपेश दाहिया (19 वर्ष)।
बरामदगी: पुलिस ने फड़ और आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते और 610 रुपये नगद जब्त किए हैं।
झलवारा तालाब के पास पुलिस की रेड
दूसरी कार्रवाई शाम करीब 4:30 बजे ग्राम झलवारा में तालाब के पास की गई। यहाँ भी सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से जुआ मन्ना खेला जा रहा था। पुलिस की अचानक पहुँचने से जुआरियों में हड़कंप मच गया।
गिरफ्तार आरोपी: शेख गन्नु (62 वर्ष), अर्जुन साहू (30 वर्ष) और लुख्खू चौधरी (62 वर्ष)।
बरामदगी: मौके से 52 ताश के पत्ते और 670 रुपये नगद बरामद किए गए।
कानूनी कार्रवाई
एन.के.जे. थाना पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


