Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपाल: लोकरंग उत्सव में लोकसंस्कृति की रंगीन झलक, सीएम मोहन यादव रहे...

भोपाल: लोकरंग उत्सव में लोकसंस्कृति की रंगीन झलक, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद, कलाकारों ने बांधा समां

गणतंत्र का उत्सव: लोकरंग में दिखी मध्यप्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति

भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविन्द्र भवन परिसर, भोपाल में गणतंत्र का उत्सव लोकरंग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति की जीवंत और रंगीन झलक देखने को मिली।

लोकसंस्कृति ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आए लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर प्रस्तुत लोकनृत्य, लोकगीत और वाद्य यंत्रों ने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कलाकारों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए कहा कि ‘लोकरंग’ एक ऐसा मंच है, जहां एक ही स्थान पर पूरे मध्यप्रदेश की लोकसंस्कृति दिखाई देती है। उन्होंने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित प्रदेश की चार विभूतियों एवं राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान से सम्मानित संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उत्कृष्ट झांकियों को मिला सम्मान

इस अवसर पर गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट झांकियां प्रस्तुत करने वाले विभिन्न विभागों को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ये झांकियां प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना और रचनात्मकता का प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लोकरंग’ लोक कलाकारों, शिल्पकारों और लोक साधकों के माध्यम से एक लघु मध्यप्रदेश का अनुभव कराता है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट